GRB Publication

आधुनिक जीव विज्ञान कक्षा 12वीं – उत्तर प्रदेश बोर्ड एवं NEET – NCERT पर आधारित – डॉ. रमेश गुप्ता एवं डॉ. एम. पी. कौशिक

Rs. 585 Rs. 675

हमें इस पुस्तक का नवीनतम संस्करण अध्यापकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह संस्करण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा अनुमोदित कक्षा 12 की नवीनतम NCERT पाठ्यक्रम पर आधारित आधुनिक जीव विज्ञान के अनुसार तैयार किया गया है।

पुस्तक के सभी अध्यायों को सरल, स्पष्ट एवं सहज भाषा में प्रस्तुत किया गया है तथा विषयवस्तु को आसानी से समझाने के लिए उपयुक्त एवं आकर्षक चित्रों का समावेश किया गया है। इस संस्करण में सभी अध्यायों का पूर्णतः संशोधन किया गया है तथा NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को भी शामिल किया गया है।

पुस्तक में प्रयुक्त हिंदी वैज्ञानिक पारिभाषिक शब्दावली भारत सरकार के केंद्रीय हिंदी निदेशालय द्वारा अनुमोदित विज्ञान-शब्दावली पर आधारित है तथा प्रत्येक हिंदी तकनीकी शब्द के साथ उसके समकक्ष अंग्रेज़ी शब्द भी कोष्ठकों में दिए गए हैं। सरल भाषा एवं नवीन वैज्ञानिक खोजों के समावेश के साथ यह पुस्तक विद्यार्थियों की अध्ययन आवश्यकताओं को पूर्ण रूप से ध्यान में रखकर तैयार की गई है।