GRB Publication

आधुनिक जीव विज्ञान कक्षा 11वीं (भाग 1 एवं भाग 2) | NCERT पर आधारित | NEP के अनुरूप | डॉ. रमेश गुप्ता एवं डॉ. एम. पी. कौशिक

Rs. 760 Rs. 975

हमें आधुनिक जीव विज्ञान कक्षा 11वीं (भाग–1 एवं भाग–2) का यह नवीनतम संस्करण अध्यापकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। यह संस्करण उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा अनुमोदित नवीनतम NCERT पाठ्यक्रम के अनुसार तैयार किया गया है।

पुस्तक के सभी अध्यायों की विषयवस्तु को सरल, सहज एवं सुबोध भाषा में प्रस्तुत किया गया है तथा प्रत्येक अध्याय को स्पष्ट एवं आकर्षक चित्रों से समृद्ध किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को विषय को समझने में आसानी हो। इस संस्करण के सभी अध्यायों का पूर्णतः संशोधन एवं अद्यतन किया गया है। साथ ही, आधुनिक जीव विज्ञान कक्षा 11वीं (भाग–1 एवं भाग–2) में वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का समावेश कर इसे NEET एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से अधिक उपयोगी, व्यावहारिक एवं जानकारीपूर्ण बनाया गया है।